Bikaner Live

बीकानेर माहेश्वरी समाज मनाएगा अपना वार्षिकोत्सव _महेश नवमी पर्व



धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शोभायात्रा का भी होगा भव्य आयोजन_____
श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल के तत्वाधान में बीकानेर का संपूर्ण माहेश्वरी समाज अपना उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 4 जून 2025 बुधवार को मनाएगा l श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष की एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन बृहदस्तरीय पर किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है l
मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के सानिध्य में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेदारियां को पूर्ण करते हुए अपनी उत्पत्ति दिवस को यादगार एवं स्मरणीय बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं एवं तैयारी उन कर ली है l मंडल मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे मंगल कार्यालय में भगवान शिव का पूजन, 9:30 मरू नायक मंदिर में कलम_दवात तथा तराजू का पूजन तत्पश्चात 10:30 बजे बिनानी बगीची में भगवान शिव का अभिषेक श्रृंगार एवं आरती का आयोजन होगा l
मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताइए की इस अवसर पर जहां एक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा वही महेश नवमी पर्व का विशेष आकर्षण हर वर्ष की तरह इस वर्ष की आयोजित होने वाली सचेतन झांकियां सहित विशाल शोभा यात्रा रहेगी l इस अवसर पर बाहर से आई हुई विशेष टीम द्वारा जगह-जगह पर अपनी शानदार कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा l मंडल के मीडिया प्रभारी एवं सक्रिय सदस्य शिवप्रसाद राठी के अनुसार शोभायात्रा विभिन्न महेश्वरी बाहुल्य मोहल्ला डागा चौक ,बिनानी चौक ,तेलीवाड़ा चौक, मोहता चौक , दमानी चौक, गोपीनाथ भवन, बीके स्कूल, जस्सूसर गेट, रजनी हॉस्पिटल होते हुए माखन भोग पहुंचेगी। कार्यकारिणी सदस्य बसंत चांडक एवं रामकिशन डागा संयुक्त रूप से बताया कि शोभा यात्रा के माखन भोग पहुंचने के पश्चात रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक जहां एक और मनमोहक सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएगी तथा उपस्थित समाज बंधुओ के लिए सामूहिक महाप्रसाद का आयोजन भी रहेगा l
मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के अनुसार माहेश्वरी समाज के एक दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों को सफल एवं यादगार बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज बंधुओ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा  है वही सभी प्रकार की विशेष व्यवस्था में आयुष लखाणी, यश कोठारी, मोहित लखाणी, विनीत लखाणी तथा कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रसाद राठी, सुशील करनानी, रामकिशन डागा, बसंत चांडक, किशन चांडक, पवन कुमार राठी, सत्यनारायण राठी, जगदीश कोठारी, नारायण डागा, भंवरलाल राठी आदि सदस्यों का विशेष एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है l
           

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!