Bikaner Live

ईसीबी न्यूज़ लेटर ‘टेक टाइम्स’ का भव्य विमोचन: बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज की उपलब्धियों का उत्सव

बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल औऱ विशिष्ठ अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने शिरकत की

*_बीटीयु कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग औऱ प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश जाखड़ ने न्यूज़लेटर को कॉलेज के नवाचार, शोध और सहयोगी प्रयासों का जीवंत चित्रण बताया ।_*


इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के वार्षिक न्यूजलेटर ‘टेक टाइम्स’ का विमोचन एक शानदार समारोह में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। बतौर अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, औऱ डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत रहे।

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश जाखड़ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम ने कॉलेज की अकादमिक और तकनीकी उपलब्धियों को गौरवान्वित किया।

*उपलब्धियों का दस्तावेज: टेक टाइम्स*
32 पेज के ‘टेक टाइम्स’ न्यूजलेटर में बीते एक वर्ष की शैक्षणिक गतिविधियों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप, और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम (पीडीपी) की झलकियां शामिल हैं। यह प्रकाशन कॉलेज के नवाचार, शोध और छात्र-शिक्षक सहयोग का जीवंत चित्रण करता है। न्यूजलेटर के मुख्य संपादक डॉ. नवीन शर्मा, प्रबंधकीय संपादक डॉ. इंदु भूरिया और उप-संपादक डॉ. धर्मेंद्र सिंह की संपादकीय टीम ने इसे सूचनात्मक औऱ रचनात्मकता प्रदान की।

मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “‘टेक टाइम्स’ कॉलेज की प्रगति और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में इसके योगदान का प्रतीक है। यह न्यूजलेटर छात्रों को प्रेरित करेगा और नवाचार को बढ़ावा देगा।”

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने उत्साहपूर्वक कहा, “यह न्यूजलेटर केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है। यह तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देगा।”

कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा, “‘टेक टाइम्स’ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि “‘टेक टाइम्स’ हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह छात्रों और शिक्षकों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है, जो भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखेगा।”

*उपयोगिता और पहुंच*
‘टेक टाइम्स’ कॉलेज की वेबसाइट और पुस्तकालय में उपलब्ध है। यह छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए तकनीकी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!