Bikaner Live

बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार डॉ मोना सरदार डूडी की पेंटिंग्स अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चयनित

बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार डॉ मोना सरदार डूडी की पेंटिंग्स अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चयनित

भारत की जानी मानी मणिकर्णिका आर्ट गैलरी, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में बीकानेर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ मोना सरदार डूडी की 2 कलाकृतियां शामिल की गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस चित्रकला प्रदर्शनी को दिनांक 30 नवंबर से ऑनलाइन देखा जा सकता है। इस प्रदर्शनी में अनेक देशों के दिग्गज कलाकार भाग ले रहे हैं जिनमें बीकानेर के डॉ मोना सरदार डूडी की कुरेचन पेंटिंग (शेविंग ब्लेड से कुरेद कर) प्रदर्शनी में शामिल की गई है। इससे पहले भी डूडी की कलाकृतियां राष्ट्रीय ओर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी में लग चुकी है।
हाल ही में इटली के नेपल्स सिटी की जानी मानी कला दीर्घा ‘‘फ्री आर्ट गैलरी’’ द्वारा कोरोना काल में दुनिया के कई देशों के कलाकारों के साथ डॉ मोना सरदार डूडी की कृतियां प्रदर्शित की गई तथा साथ ही इस संस्था ने मास्टर ऑफ आर्ट अवार्ड से भी नवाजा जो कि बीकानेर के लिए अत्यन्त गौरव की बात है।
आज रत्ताणी व्यासों की बगेची में डॉ पन्नालाल पुरोहित स्मृति संस्थान द्वारा डॉ डूडी का सम्मान किया गया जिसमें रंगमंच से जुड़े सुनीलम, योग गुरु भुवनेश पुरोहित, संगीतकार किसन किराडू, यशोवर्धनी, चित्रकार मुकेश जोशी, भगत सिंह ब्रिगेड के राजकुमार राजपुरोहित, विपिन पुरोहित, सेंड आर्टिस्ट महावीर रामावत आदि शामिल रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post