Bikaner Live

पुराना शहर मंडल भाजपा जिला बीकानेर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पुराना शहर मंडल भाजपा जिला बीकानेर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन जी छाजेड़ एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पुराना शहर मंडल में मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के नेतृत्व में योग गुरु श्रीमती दमयंती सुथार के सानिध्य में व्यास पार्क, जैनेश्वर भवन के सामने जसोलाई में मनाया गया।
योग गुरु श्रीमती दमयंती सुथार ने योग के महत्व को बताया एवं योग के सभी आसन को करवाने के साथ-साथ उस आसन के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा योग के साथ-साथ प्राणायाम का भी बहुत महत्व है यदि इन दोनों को हम नियमित रूप से करें तो अपने जीवन के अंत तक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व खुश रह सकते हैं।  उपस्थित सभी जनों ने बहुत ही उमंग के साथ योग किया।  सूर्य नमस्कार/प्रार्थना के द्वारा योग का समापन हुआ।
कार्यक्रम समापन के पश्चात श्रीमती आशा आचार्य मंडल अध्यक्ष के साथ श्रीमती चंदा गहलोत, ओम जी सुथार, मुरलीधर जी दईया मंडल उपाध्यक्ष, मालचंद सुथार, जितेन्द्र व्यास योग सह-संयोजक, किशोर जी आचार्य एवं प्रदीप जी उपाध्याय पार्षद, सुनील दत्त चौहान मंडल मंत्री, गणेश व्यास, राजेश व्यास, अनिरुद्ध आचार्य, प्रभु सुथार, आर्यन पारीक कार्यकारिणी सदस्यो ने योग गुरु श्रीमती दमयंती सुथार का स्वागत मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर तथा श्रीफल भेंट कर किया गया।
महामंत्री संजय शर्मा ने योग कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेश आचार्य सहायक प्रशासनिक अधिकारी आबकारी विभाग बीकानेर, मनुसा जोशी, आनंद, निखिल, गणेश जोशी, कमला जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग तथा श्रेष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!