प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर
बीकानरे, 9 नवम्बर। राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं पोस्ट मेट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृत्ति अन्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक विशेष योग्यजन अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज ऑफलाईन पूर्ण कर कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रानी बाजार, चोपड़ा कटला, बीकानेर मे जमा करवा सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्तिअ योजना अन्तर्गत कक्षा 1 से 4 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को नियमानुसार 500 रुपए प्रतिमाह एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को 600 रुपए प्रतिमाह से लाभांवित किया जावेगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत (कक्षा 9 से उच्च श्रेणी शिक्षा हेतु) विशेष योग्यजन छात्र/छात्राएं अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज नेशनल ई-स्कॉलरशिप योजनान्तर्गत संचालित पोर्टल www.scholarship.gov.in
पर निर्देशानुसार भर सकते है।
Related Post
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
July 16, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर पीसीपीएनडीटी टीम ने हरियाणा जाकर पकड़ा भ्रूण लिंग जांच के दलाल को
July 16, 2026
No Comments
Read More »


बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
July 15, 2026
No Comments
Read More »

भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार
पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
July 15, 2026
No Comments
Read More »




जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
July 14, 2026
No Comments
Read More »


खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम : अविनाश मोदी
July 14, 2026
No Comments
Read More »



