Bikaner Live

जैसलमेर बॉर्डर पर नाबालिग लड़की और युवक की लाश मिली:शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड पड़े थे, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

जैसलमेर बॉर्डर पर नाबालिग लड़की और युवक की लाश मिली:शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड पड़े थे, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

जैसलमेर

जैसलमेर बॉर्डर का फाइल फोटो।
जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास 15 साल की नाबालिग लड़की और युवक की लाश पड़ी मिली। शव करीब 7 दिन पुराने लग रहे हैं।

शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड मिले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि लड़की और युवक पाकिस्तानी हो सकते हैं।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान तारबंदी के करीब 10-12 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा के साधेवाला इलाके में शव मिले हैं।

तनोट पुलिस ने दोनों शवों को रामगढ़ सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। लड़की और लड़के भारत के रहने वाले थे या पाकिस्तान के इसकी जांच की जा रही है। बॉडी के पास मिले आईडी कार्ड में युवक का नाम रवि कुमार (18) है।

पुलिस और बीएसएफ कर रही जांच

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सिम और ID कार्ड के साथ मिले शवों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर पुलिस जांच में जुटी है।

आस-पास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों पाकिस्तान से वीजा लेकर जैसलमेर आ सकते हैं। साथ ही तारबंदी पार कर आने की आशंका भी जताई जा रही है। एजेंसियां सभी पहलुओं को लेकर जांच में लग गई।

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!