
बीकानेर देशनोक 10 नवंबर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को यहां देशनोक नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जानकारी ली इस अवसर पर उन्होंने शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए निरीक्षण के दौरान शिविर अवधि में अब तक स्वीकृत विभिन्न पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली गयी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिनेश दान ने शिविर के दौरान स्वीकृत पेंशन, पालनहार, सहायता अंग उपकरण आदि की जानकारी जिला कलेक्टर महोदय को दी.
जिला कलेक्टर द्वारा 18 से 45 वर्ष की पेंशन प्राप्त करने वाली विधवाओं की संख्या और इनमें से कितनी महिलाओं को पालनहार से जोङा गया है इस संबध में जानकारी पूछने पर सूचना उपलब्ध नहीं हुई.
इस पर जिलाधीश महोदय ने सभी को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए।.
विभाग के प्रतिनिधि दिनेश दान ने बताया कि उक्त सूची विभाग से आज ही प्राप्त कर ली है और शीघ्र ही पालनहार योजना से लाभ से वंचित महिलाओं से आवेदन करवाकर उन्हें लाभान्वित करवाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को आमजन के कार्य त्वरित गति से संपादित करने के निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर द्वारा मौके पर ही श्री बुन्दू खान पुत्र अयुब अली को पट्टा वितरण किया गया तथा 2 नवनीकरण किया। रोडवेज विभाग में वृद्वजन रोडवेज पास के लिए प्राप्त आवेदन का भी निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी पार्षद सीतादान,जगदीश शर्मा, गोपाल राम, पार्षद प्रतिनिधी ताराचन्द चौहान, चौखाराम, मंगनाराम, समाजसेवी सुरेन्द्र चौहान, कनिष्ठ लेखाकार ,मूलचन्द जोशी,वरिष्ठ लिपिक श्री रविकुमार मोदी,कनिष्ठ लिपिक दिनेशदान,गिरवर दान ,सुरेन्द्र सिंह,दिपेन्द्र सिंह एवं अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहें।













