
मित्र एकता सेवा समिति द्वारा अखाड़ा उस्तादों व खलीफाओं का नरेंद्र आडिटोरियम लालजी होटल के सामने जो 11.07.2025 को जो आयोजन किया गया बीकानेर शहर में जबरदस्त बारिश के बाद भी लगभग दो घंटे चला और लगभग सूची अनुसार सभी लोग मौजूद रहे। सफलता कार्यक्रम बनाने में उस संगठन के सभी लोगों का कमोवेश योगदान रहता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उस कार्यक्रम को सफलता दिलाने में

मेहतवपूर्ण व यादगार बन जातें हैं। ठीक वैसा ही इस कार्यक्रम में देखने में आया आदरणीय सुनील दत्त जी नागल, सैयद अख्तर अली चुडीगर जिन्होंने पिछले कुछ दिनों से लगभग अपने सभी कामकाज छोड़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने शारीरिक क्षमता से अधिक योगदान दिया में मित्र एकता सेवा समिति का वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के नाते इनका दिल की गहराइयों से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं भविष्य में आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम के लिए ऐसी ही उम्मीद करता हूं। इसके बाद हमारे समिति के उपाध्यक्ष कमलकांत जी सोनी, शाकिर हुसैन चोपदार का भी सराहनीय योगदान रहा इनका आभार व्यक्त करता हूं इसके साथ ही सभी आमंत्रित महानुभावों ने जो समिति के आग्रह पर पधारकर हिंदू मुस्लिम एकता की जो मिसाल के साक्षी बने उसके लिए सभी का बहुत बहुत आभार तथा अखाड़ा उस्तादों व खलीफाओं ने भी पधारकर समिति की उम्मीद के मुताबिक एकत्रित होकर सम्मान प्राप्त किया उसके लिए सेवा समिति आप सभी का भी आभार व्यक्त करती है। हम आशा करते हैं। भविष्य में भी आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह हिंदू मुस्लिम एकता के साथ साथ बीकानेरी जो छोटी काशी के नाम से भी पहचाना जाता है कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए सहयोग करते रहेंगे जय हिन्द*
*निवेशक एन डी कादरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मित्र एकता सेवा समिति बीकानेर*













