Bikaner Live

*एबीवीपी बीकानेर: मनीष-नकुल बने नगर मंत्री, परिषद आयामों में नए चेहरे शामिल*
soni

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा परकोटा एवं नयाशहर नगर इकाइयों की घोषणा की गई। परकोटा नगर का नगर मंत्री मनीष कछावा को तथा नयाशहर नगर का नगर मंत्री नकुल पारीक को नियुक्त किया गया। साथ ही परिषद के विभिन्न आयामों—खेलो भारत, SFS, SFD, कला मंच आदि में कुल 30 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।

इस अवसर पर बीकानेर विभाग के विभाग संगठन मंत्री श्री जनक सिंह ने कहा कि परिषद केवल छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक व राष्ट्रीय गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री पूनम मेड़तिया, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, विभाग प्रमुख सुरेंद्र, विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, प्रांत वी.वी. सहसंयोजक रेवंत सिंह राजवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवीन दायित्वों के साथ परिषद की आगामी योजनाओं की भी चर्चा की गई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!