✍️काव्य पाठ .मोहन भन्साली
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा!
सारे जहां से ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज हमारा!!
सारे जहां में इतिहास बनाता भारत हमारा।।
भूकंप-रोधी, 1317 किलोमीटर लम्बा ब्रिज हमारा,
दशकों पुराना कश्मीर का सपना साकार हुआ हमारा,
कश्मीर से कन्याकुमारी रेल सफर आसान हुआ हमारा,
अटल जी की सोच से भारत गौरवान्वित हुआ हमारा।।
सारे जहां से ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज हमारा!
सारे जहां में इतिहास बनाता भारत हमारा!!…….
सबसे ऊंचा झंडा हमारा,
कश्मीर में मिशन तिरंगा सफल हमारा।
रसातल से 359 मीटर ऊंचा ब्रिज हमारा,
संप्रभुता और सुरक्षा कवच का संदेश हमारा।।
सारे जहां से ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज हमारा!
सारे जहां में इतिहास बनाता भारत हमारा!!…….
अनुच्छेद धारा 370 हटाने का प्रभाव हमारा,
सफल ऑपरेशन सिन्दूर का डंका बजा हमारा,
घुटनों के बल, गिड़गिड़ाया भयभीत दुश्मन हमारा,
आतंकवादियों को ढ़ेर किया शोर्य वीर योद्धा हमारा।।
सारे जहां से ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज हमारा!
सारे जहां में इतिहास बनाता भारत हमारा!!…….
ऐतिहासिक मिशन गगनयान सफल हमारा,
18 दिन बाद अंतरिक्ष से लौट आया लाल हमारा,
ब्रह्माण्ड में गौरवान्वित हुआ शुभांशु शुक्ला हमारा,
जय विजय का नव इतिहास बनाता भारत हमारा।।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा!
सारे जहां से ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज हमारा!
सारे जहां में इतिहास बनाता भारत हमारा!!…….
इतिहास:-
*26.01.1992 लाल चौक में तिरंगा लहराया गया।*
*06.05.2025 ऑपरेशन सिन्दूर से परचम लहराया।*
*06.06.2025 चिनाब रेल ब्रिज का शुभारंभ किया।*
*15.07.2025 ऐतिहासिक मिशन गगनयान सफल।*
!!सादर समर्पित!!
रचनाकार:: मोहनलाल भन्साली “कलाकार”
गंगाशहर, बीकानेर! राजस्थान।
दिनांक:: 15.07.2025
मो: 7734968551













