*हरियालो राजस्थान अभियान: अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए कृषि विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित*

बीकानेर, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को कृषि-उद्यानिकी विभाग द्वारा 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी ने गुरुवार को कृषि भवन के आत्मा सभागार में कृषि अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए तैयार कार्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उपनिदेशक उद्यान द्वारा दस हजार, सहायक निदेशक कृषि बीकानेर द्वारा छह हजार, सहायक निदेशक कृषि श्रीडूंगरगढ़, नोखा और छत्तरगढ़ द्वारा चार-चार हजार तथा जिला विस्तार अधिकारी बज्जू द्वारा दो हजार पौधों का सघन पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभिया चलाकर सम्बधित अधिकारी मिशन मोड पर कार्य सुनिश्चित करेंगे जिससे हरियाली तीज पर अधिक से धिक पौधारोपण सुनिश्चित हो सके।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि राजस्थान को हरित प्रदेश बनाने की संकल्पना के साथ मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान में कृषि-उद्यानिकी विभाग को 68 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 35 हजार से अधिक पौधे लगा दिए हैं। हरियाली तीज के अवसर पर तीस हजार पौधे लगाकर इन्हें जियो टैग करवाया का रहा है। शत प्रतिशत पौधारोपण सुनिश्चित करते हुए हरियालो राजस्थान ऐप पर इन्हें अपलोड किया जाएगा। बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभागीय अधिकारी एस एस अग्रवाल, रमेश भाम्भू, लक्ष्मण सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पहाड़िया, सोमा विश्नोई, ऋतिका शर्मा, मालाराम जाट, भंवर पचार, मनोज सहारण, महावीर गोदारा, कुसुम, हरीश आदि उपस्थित रहे।













