Bikaner Live

*कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविरः दो हजार बेरोजगारों ने लिया भाग, 13 नियोजकों ने 560 का किया प्रारम्भिक चयन*
soni

बीकानेर, 24 जुलाई। जिला प्रशासन और उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 2000 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 1250 प्रार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर का उद्घाटन प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रखर चतुर्वेदी ने किया। अध्यक्षता नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया ने की।
उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजकों, सरकारी विभागों व प्रशिक्षण संस्थानों सहित कुल 30 संस्थानों ने भाग लिया। निजी क्षेत्र के 13 नियोजकों द्वारा कुल 560 बेरोजगारों का रोजगार हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया। इनमें एल्क्योर पेस्ट सेल्यूसन्स द्वारा 14, भारत फाईनेंस इन्क्यूजन लिमिटेड द्वारा 15, बिशनलाल बाबूलाल द्वारा 121, बिंजल फार्म द्वारा 68, बुल पावर एनर्जी लिमिटेड द्वारा 112, श्रीहरि इंडस्ट्रीज द्वारा 7, बीकानेर सेरेमिक्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 16, देसाई ब्रदर्स लिमिटेड द्वारा 63, राजस्थान सोलर कम्पनी द्वारा 62, एटीसी टायर्स द्वारा 14, जनरल एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम प्रा. लिमिटेड द्वारा 23, एडविट एनर्जी लिमिटेड द्वारा 22 तथा गजनेर पैलेस होटल द्वारा 23 आशार्थियों का रोजगार हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी, लीड बैंक, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, नाईलेट तथा आईसीए एज्यूकेशन स्किल प्रा. लि. आदि संस्थानों द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु 299 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया।
मेक्स लाईफ इंश्योरेन्स, एसबीआई लाईफ इन्श्योरेन्स, भारतीय जीवन बीमा निगम, ए यू स्माल फाईनेन्स, ए यू इग्निट फाउण्डेशन, जिला उद्योग केन्द्र, नाबार्ड, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग तथा अनुजा निगम द्वारा 430 बेरोजगार प्रार्थियों को स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में आरसेटी निदेशक रूपेश शर्मा तथा राजकीय आईटीआई के प्राचार्य कैलाश शर्मा उपस्थित रहे। मित्तल ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। कनिष्ठ रोजगार अधिकारी एवं शिविर प्रभारी चौधरी दिनेशकुमार ने बताया कि शिविर में नियोजन, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार हेतु कुल 1289 प्रार्थी लाभान्वित हुए। शिविर की तैयारियों में विजय व्यास, महेश पुरोहित, रितेश आचार्य, गौरव सोनी, नीरज नागपाल, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र प्रसाद और खींवसिंह का योगदान रहा। मंच संचालन विनय हर्ष ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!