Bikaner Live

हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ( सामाजिक हिंदुत्वादी संगठन) द्वारा 101 पौधों का रोपण


हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर नोखा उपखंड क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में जन अधिकार सैना द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने किया।

इस अवसर पर बरगद, पीपल, बेलपत्र, नीम, आंवला जैसे 101 जीवनदायिनी पौधे लगाए गए। खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया, और पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

कानाराम शर्मा ने बताया कि “पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऑक्सीजन की लगातार होती कमी आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा बन सकती है। अतः हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए।”
उपयुक्त कार्यक्रम में भाग लिए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष शहर गंगा राम पांडिया, जन अधिकार सेना के संभाग अध्यक्ष किशन तापड़िया, जिला सचिव शिव नाई एवं शिव सेन , जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सारस्वत, जिला युवा अध्यक्ष संदीप चौरड़िया, तहसील अध्यक्ष जयसिंह चारण,  विजय कुमार सोनी , खेतपाल , भरत सिंह भाटी , श्री चंद पारिक , राजपाल सिंह  सुमित्रा, तेजू , अनुसूया, रिकू , सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद।
संगठन के सभी पदाधिकारियों और प्रतिभागी महिलाओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!