
रोटरी क्लब नोखा का वर्ष 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार रात को होटल गोविंदम में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत सामूहिक रूप से सभी द्वारा रोटरी “द फोर-वे टेस्ट” के कथन को बोलकर की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रोटरी असिस्टेंट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3053 रोटे. विनोद दमानी, अध्यक्षता पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. राजेश चूरा एवं विशिष्ट अतिथिगण के रूप में रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष रोटे. दीनदयाल व्यास,उपाध्यक्ष रोटे. मुकेश बजाज, पूर्व अध्यक्ष रोटे. किशन मुंधड़ा, सदस्य रोटे. आलोक प्रताप सिंह, और रोटे. घनश्याम कोठारी शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. किशोर दमानी ने पिछले वर्ष क्लब द्वारा करवाए गए सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। मंच का संचालन रोटे. श्री नारायण बाहेती ने किया और रोटरी क्लब नोखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रोटे. विनोद दमानी और रोटे. राजेश चूरा द्वारा रोटे. ओमप्रकाश राठी को अध्यक्ष व रोटे. राजेश अग्रवाल को सचिव की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सदस्य मंडल में कमल डागा, महेंद्र भूरा और बृजरतन तापड़िया को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नोखा नगर पालिका के वाईस चेयरमैन रोटे. निर्मल कुमार भूरा, रोटे. शिवकरण डेलू, रोटे. अनिल जैन, रोटे. कैलाश झंवर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर नोखा रोटरी क्लब के सदस्य रोटे. किशन ओझा, रोटे. हरिकिशन चांडक, रोटे. नारायण जोशी, रोटे. संदीप कंकरिया, रोटे. रामगोपाल चाण्डक, रोटे. अनवर अली निर्बाण, रोटे. सुशील भूरा मौजूद रहे।













