Bikaner Live

नोखा जिला चिकित्सालय के चिकित्सा कर्मी बने निक्षय मित्रः क्षय रोगियों के लिए उपलब्ध करवाई निक्षय पोषण किट
soni


नोखा, 29 जुलाई। नोखा जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सा कर्मी पहल करते हुए क्षेत्र के समस्त टीबी मरीजों को अपनी ओर से निक्षय पोषण कीट उपलब्ध कराएंगे ।
राज्य सरकार के आह्वान पर निक्षय मित्र बन चिकित्सा कर्मियों ने नजीर पेश की है।
प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील बोथरा ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 27 से 31 जुलाई तक निक्षय पोषण किट वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीकानेर जिले के चिकित्सा कर्मियों द्वारा लगभग पांच सौ किट अपने खर्च पर उपलब्ध करवाई गई हैं। यह किट ग्रामीण क्षेत्र में इलाज प्राप्त कर रहे टीबी मरीजों अथवा उनके परिजनों को दवाई के साथ वितरित की जाएगी। जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में टीबी मुक्त राजस्थान की दिशा में प्रतिबद्धता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत 27 से 31 जुलाई तक ‘निक्षय पोषण किट वितरण अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों को जन सहयोग द्वारा पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ‘निक्षय मित्र’ पोर्टल पर अधिक से अधिक नए निक्षय मित्रों का पंजीकरण कर पोषण अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने इस पहल के लिए चिकित्सा कर्मियों का आभार जताया।
मंगलवार को जिला अस्पताल में अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील कुमार बोथरा ने 4 टीबी रोगियों – लिछमण राम देसलसर, तुलछाराम नाई सारुंडा, मांगीलाल नायक नोखा, पूरण सिंह राजपूत नोखा की निक्षय पोषण किट वितरण किए गए। इस दौरान जिला अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील कुमार बोथरा , राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी, STS रियाजुदीन भाटी, STLS जगदीश कुमार रोकना, TBHV योगेश सैनी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!