
महादेव को अभिषेक व सहस्त्रसन कर रिझाया
नोखा। यहाँ तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार नाग पंचमी के दिन अकेश्वर महादेव परिवार की ओर से बलराम कठातला रोडा व मंदिर पुजारी लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एव ग्रुप के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई मे महादेव की विधि विधान व मंत्रोचार के साथ चल रही विशेष पूजा में भगवान महादेव को मीठे दूध से अभिषेक व किस-मिस से सहस्त्रसन कर महादेव को रिझाया। इससे पहले दिन श्रावण के तीसरे सोमवार को महादेव का विजया (भांग) से अभिषेक और पेठा मिष्ठान से सहस्त्रसन किया गया। इसी दिन श्रावण सोमवार को पूजा के बाद मंदिर में ही शिव भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। अर्केश्वर महादेव ग्रुप के इन्द्रचन्द मोदी ने बताया कि पूजा करने वाली टीम में दिनेश सिंह राजपुरोहित,मोहित जोशी, ललित माहेश्वरी, सुरेश झंवर, ओमप्रकाश पारीक,ओमप्रकाश राठी, मदन जोशी, जयकरण चारण, विजय मारू, मालचन्द सेवग, धनश्याम छीपा, घनश्याम सेवग, बाबूलाल साथ, गोपाल मालाणी, रामदेव प्रजापत, उमेश राठी, महादेव नाई, हरी जोशी, शिवराज विश्नोई, गोपीकिशन पाणेचा, राजू पनवाड़ी, आनन्द देया सहित ग्रुप के सभी सदस्यों ने विशेष पूजा व महादेव के भजनों से भगवान शंकर को रिझाया। मंगलवार को पूजा के पश्चात हुक्म दादा के घर शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।













