पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में छट्टासर निवासी महिला मरीज भीखा देवी लंबे समय से भर्ती हैं। अब्दुल कलाम ने बताया कि युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति बीकानेर टीम के संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा ने महिला मरीज के लिए सोमवार रात 10 बजे पीबीएम ब्लड बैंक पहुंच कर अपने 25 वर्ष कि आयु में 19वीं बार रक्तदान कर मरीज को नया जीवनदान देकर रक्तदान महादान को चरितार्थ किया। मरीज के परिजनों ने रक्तदाता गोदारा और युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति बीकानेर टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की।














