Bikaner Live

राजस्थान ओपन कराटे चैम्पियनशिप में जीते 02 मेडल

एक गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बीकानेर का बढ़ाया मान…


बीकानेर 30 जुलाई। श्रीगंगानगर की नई धानमंडी स्थित श्रीगंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन इनडोर हाॅल में आयोजित राजस्थान ओपन कराटे चैम्पियनशिप में बीकानेर जिले के खिलाड़ियों ने 01 गोल्ड व 01 ब्रॉन्ज सहित कुल 02 मेडल जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया है।
कोच अरुण चांवरिया ने बताया कि श्रीगंगानगर में हुई राजस्थान ओपन कराटे चैम्पियनशिप में 300 से अधिक जुनियर व सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई। बीकानेर जिले की अलंकार्स एकेडमी के अनमोल सिंह ने गोल्ड मेडल जीता वहीं हिमांश  ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बीकानेर जिले का नाम बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों के बीकानेर पहुंचने पर अलंकार्स एकेडमी के संस्थापक सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!