Bikaner Live

यूथ आइकॉन से नवाज़े जायेगे युवा समाज सेवी रविन्द्र जाजड़ा दिल्ली में…




दिल्ली ।यूथ संकल्प समूह एवं PAVM पॉवर एज्युकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की और से देश के दिल दिल्ली में  सेमिनार एवं यूथ संकल्प आइकॉन अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया जाएगा , जिसमे देश भर से 51 विशिष्ठ प्रतिभाओ को यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2025 से नवाजा जाएगा वही राष्ट्रीय स्तर की सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें नामचीन हस्तियां शिरकत करेगी ।

   यूथ संकल्प आइकॉन अवॉर्ड समारोह 2025 की निदेशक डॉ माया सिंह ने बताया कि इस आयोजन में देश भर से प्रतिभाओ का आगमन होगा वही विशिष्ठ हस्तियों के हाथों प्रतिभाओ का होगा सम्मान ।

  समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में उलेखनीय कार्य करने के लिए बीकानेर के युवा समाज सेवी रविंद्र जाजड़ा के नाम का चयन मोटीवेशनल स्पीकर गोपाल जोशी की अनुसंसा पर किया गया है , रविन्द्र जाजड़ा को दिल्ली में होने वाले इस भव्य समारोह में यूथ आइकॉन अवार्ड 2025 से नवाजा जाएगा ।


   समारोह समन्वयक डॉ अनिल धानुका ने बताया कि यह आयोजन दिल्ली के कॉस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगा जिसमे अतिथि के रूप में कई नामचीन राजनीतिक हस्तियां और वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे और देश भर से 51 विशिष्ठ प्रतिभाओ को यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2025 से नवाजा जाएगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!