Bikaner Live

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में नेत्र चिकित्सा शिविर 2 अगस्त को

बीकानेर 31 जुलाई । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति , श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी तथा आचार्य नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान मे 2 अगस्त शनिवार को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन महर्षि दयानन्द मार्ग ,पुरानी जेल रोड़ पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी भगवतीप्रसाद सोनी ने बताया कि शिविर मे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष जोशी (सर्जन)अपने दल के साथ सेवाएं देंगे। शंकरलाल सोनी ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक रहेगा। शिविर में नेत्र जाँच और भर्ती 2 अगस्त को होंगी। रामकिशन सोनी ने बताया कि 3 अगस्त को मोतियाबिंद के ऑपरेशन श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर में होगा। विकास समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी ने बताया कि सभी ऑपरेशन बिना चिरफाड़ व बिना टांके के किये जाएंगे। शिविर में भर्ती होने वाले रोगियों को दवाईयां,चश्मे निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे।
प्रेमरतन सोनी ने बताया कि शिविर में ऑपरेशन के लिए चयनित व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं आधार कार्ड या पैन कार्ड साथ लाना होगा।
(राजाराम स्वर्णकार)
मोबाइल 9314754724

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!