Bikaner Live

वर्षा जल से अभिषेक व ड्राई फ्रूट से किया सहस्रशन
soni
मंदिर पुजारी लालचंद उपाध्याय का सम्मान करते दिनेश सिंह, इन्द्र चन्द मोदी

श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का हुआ आयोजन

नोखा। तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में अर्केश्वर महादेव टीम द्वारा पंडित बलराम कठातला रोडा व मंदिर पुजारी लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एवं ग्रुप के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में भगवान महादेव की विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ विषेश पूजा की जा रही हैं। शनिवार को वर्षा जल से अभिषेक व ड्राई फ्रूट, खारक से सहस्रशन किया। पूजा के पश्चात टीम सदस्य नवरतन सोनी द्वारा महादेव को विशेष मिष्ठान व पाइनेपल ज्यूस का भोग लगाया गया और शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया। संध्या बेला में ओम राठी एण्ड पार्टी द्वारा संगीत संध्या भजन कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भोलेनाथ के कीर्तन में भजन कलाकारों ने भोले बाबा के भजन सुना कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। मुख्य गायक कलाकार ओम राठी ने ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम, ए शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ, शंकर तेरी जटा में बहती ह गंग धारा, नगर में जोगी आया , भोले तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाये भजनो का गुणगान किया। भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। वही स्थानीय भजन गायको व अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर दरबार में बैठे भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। सेंकडो के संख्या में श्रोताओं ने आनन्द लिया। इंद्रचंद मोदी ने बताया की इस दौरान दिनेश सिंह राजपुरोहित, विजय मारू, बाबूलाल साध, गोपाल मालाणी, मोहित जोशी सहित अनेकों शिव भक्त भी अपने पाँवों को रोक नहीं पाये और झूम उठे। टीम सदस्य नवरतन सोनी द्वारा गायक कलाकारों और मंदिर पूजारी लालचन्द उपाध्याय को चांदी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंदिर टीम ने ओम राठी एंड पार्टी व टीम सदस्य नवरत्न सोनी का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!