Bikaner Live

“सावन फीस्टा 2025″-सावन क्वीन” “लहरिया क्वीन” “पारंपरिक परिधान”के खिताब से नवाज़ा गया…
soni

बीकानेर भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा मिनाक्षी दत्त मेकओवर, लाईफ फाउंडेशन एवं We Are फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल वृंदावन रीजेंसी में महिलाओं हेतु सावन फीस्टा 2025 का भव्य आयोजन किया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर सुमन छाजेड़ रहीं।

लाईफ फाउंडेशन की स्टेट प्रेसीडेंट मंजुषा भास्कर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति एवं पारंपरिक परिधान को प्रोत्साहित करते हुए महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए 10 विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन एंकर डी.के. ने अपने

We Are फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर अर्चना सक्सेना गोयल ने जानकारी दी कि प्रतियोगिताओं में रेणु शर्मा, सीमा ग्रोवर, श्वेता शर्मा एवं नेहा पांडे निर्णायक मंडल की भूमिका में रहीं। और डॉ पुष्पा शर्मा , संगीता शेखावत,अतिथि के रूप में उपस्थिति रही l

प्रतियोगिता में आरती पुरोहित को “सावन क्वीन” एवं अंजु कोचर को “लहरिया क्वीन”शीतल योगी को पारंपरिक परिधान के खिताब से नवाज़ा गया। पूरे आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया, जिससे सावन का उल्लास और भी रंगीन हो उठा।
We Are Foundation से फाउंडर अर्चना सक्सेना को डायरेक्ट अलका पारीक, रचना ओझा,मोनिका शर्मा हेमा सिंह दाधीच ,कौशल्या अरोड़ा अंजू भाटी, वीणा खुरदरा,मधुलिका खत्री, मंजू दानिया, श्वेता खुरदुरा सुषमा सक्सेना,और हेल्पिंग हैंड से मोनिका सिंह व प्रियंका आशीष एंड टीम उपस्थित रही

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!