नोखा। नोखा क्षेत्र में युवाओं ने गौ सेवा की अनूठी पहल की है। नोखा के किशन तोषनीवाल,लोकेश चांडक ने मिलकर कान्हा गौ सेवा समिति का गठन कर निराश्रित सड़को पर विचरण करने वाली गौवंश के लिए चारा पानी की निःशुल्क सेवा की जा रही है। समिति के किशन तोषनीवाल ने बताया कि निराश्रित गौवंश के लिये चारे पानी की व्यवस्था रहेंगी अभी तक 15 स्थानों पर अस्थायी रूप से हरा एवं सूखा चारे का समिति द्वारा व्यवस्था की जा चुकी हे व करीब 200 पानी की कुण्डिया अलग -अलग स्थानों पर रखी गई हे और रायसर फाटक के पास पक्की खेली का भी निर्माण करवाया गया हे। रोजाना 7 पानी टैंकर अलग- अलग स्थानों पर डाला जाता है उसके लिये शहर में अलग-अलग जगह पॉइंट भी बनाएं गए है। तोषनीवाल ने बताया की सड़को पर विचरण कर रही आवारा गौवंश की दुर्दशा देखकर मन में विचार आया कि इनकी सार सम्माल देखरेख के लिए कुछ करना चाहिए 4 वर्ष पूर्व अकेले ही मेने इस मुहीम की शुरुवात की थी अब मेरा मित्र लोकेश चांडक भी इस मुहीम का साथी बन गया हे। हमें गाय माता की सेवा के लिए दिल खोलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोसवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और मानव जीवन सार्थक हो जाता है। हमें अपने घर में भी गाय को पालना चाहिए और स्वयं भोजन करने से पहले गाय माता को रोटी खिलानी चाहिए।













