Bikaner Live

हरियालो राजस्थान के तहत हुआ पौधारोपण का कार्यक्रम
soni

सींथल (बीकानेर) गुरूकुल बी.एल. मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट परिसर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर एवं स्वामी विवेकानंद काॅलेज फाॅर प्रोफेशनल स्टडीज सींथल के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ।
पौधारोपण कार्यक्रम  का शुभारंभ महाराजा गंगासिंह  विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलसचिव अरविंद बिश्नोई तथा राजस्थान पुलिस सेवा की अधिकारी श्री मती सीमा हिंगोनिया तथा संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मोहता ने किया। विधालय एवं महाविधालय के विधार्थियों ने स्टाफ सहित कुल 500 पौधे लगायें जिसका नेतृत्व बी.एड की प्राचार्या डाॅ.सरोज राठौड , एकीकृत शिक्षक शिक्षा   की प्राचार्या डाॅ. रेणु शर्मा, डी.एल.एड की प्राचार्या डाॅ.संतोष व्यास एवं विधालय की प्राचार्या जीशामोल ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जैन आदर्श कन्या शिक्षण प्रशिक्षण महाविधालय के प्राचार्य प्रो. डाॅ.राजेन्द्र कुमार श्रीमाली ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!