यशवन्तपुर-बीकानेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस आलमट्टि स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुब्बल्लि मण्डल के आलमट्टि-जर्डामकुंटी-मुगलल्लि हॉल्ट-बागलकोट रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु यशवन्तपुर-बीकानेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा आलमट्टि स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
1. गाडी संख्या 16587, यशवन्तपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 22.08.25 को यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह आलमट्टि स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 16588, बीकानेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 17.08.25 व 19.08.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह आलमट्टि स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।














