Bikaner Live

स्वाधीनता दिवस समारोह का महाभ्यास बुधवार को
soni


बीकानेर, 5 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त (बुधवार) को प्रातः 8:30 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात परेड निरीक्षण व स्टेडियम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान मार्च पास्ट, बैण्ड वादन, व्यायाम प्रदर्शन, योग प्रदर्शन, भारतीयम्, सामूहिक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी और कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने और अपने विभाग से जुड़ी तैयारियां इससे पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!