Bikaner Live

बिल्व रस से अभिषेक किया गया और दाल बादाम के हलवे से सहस्त्रासन

विशाल भंडारा महाप्रसाद

नोखा! यहां तहसील मंदिर स्तिथ अर्केश्वर महादेव मंदिर में विगत वर्षों के भांति अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम द्वारा विद्वान पंडित बलराम कठातला व मंदिर पुजारी लालचंद उपाध्याय के सानिध्य और दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में श्रावण मास की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें  श्रावण प्रदोष के अवसर पर महादेव का बिल्व रस से अभिषेक किया गया और दाल बादाम के हलवे से सहस्त्रासन किया गया! सहस्त्रासन के पश्चात् हर वर्ष की भांति विशाल भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया , जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा बड़े चाव से भगवान महादेव का प्रशाद ग्रहण किया गया! टीम के वरिष्ठ सदस्य इंद्रचंद मोदी ने बताया की पूजा दोपहर 2 बजे से 5.30 बजे तक की गई तत्पश्चात महाप्रशाद का कार्य प्रारंभ हुआ जो रात्रि 11 बजे तक संपन्न हुआ! जिसमें बड़ी तादाद में शिव भक्तों ने महादेव का प्रशाद ग्रहण किया!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!