Bikaner Live

देशनोक में बाल दिवस सप्ताह पर बाल दिवस का आयोजन

14 नवंबर देशनोक में बाल दिवस सप्ताह तहत आज बाल दिवस का आयोजन किया गया ।
जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चो को पुरस्कृत किया गया व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया ।
जिसका आरंभ करणी माता के आगे दीप प्रज्वलित कर व नेहरू जी के पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी कोलायत प्रदीप चाहर, थानाधिकारी संजय सिंह, अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधरा, कार्यक्रम समन्वयक नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण ने किया । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रतिनिधि माधु दान चारण, पार्षद नथमल सुराना,मनोज सिंह, रमेश शर्मा, शस्त्रकिरण चारण, पार्षद प्रतिनिधि ताराचंद दर्जी गांव के गणमान्य नागरिक गिरीश हिंदुस्तानी,पूर्व करणी मंदिर अध्यक्ष हनुमान सिंह बारठ, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हनुमान दान बारठ, सवाई दान चारण, घनश्याम दान चारण विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक , विद्यार्थी और गांव के लोगो ने कार्यक्रम का आनंद लिया । प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 500 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र, दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 200 रुपए नकद , स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र नगर पालिका द्वारा दिए गए ।
विजेताओं को थानाधिकारी संजय सिंह व ओमप्रकाश मूंधरा ने पुरस्कार प्रदान किए । प्रतिनिधि स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग व भव्य प्रस्तुति दी ।
अपने उद्धबोधन में प्रदीप चाहर ने इस नवाचार के लिए ओमप्रकाश मूंधरा व प्रियंका चारण को बधाई दी ।और कहा की विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही आज की जरूरत है । आप ने वोटर लिस्ट में भी सभी योग्य जनों के नाम जुड़वाने की अपील की ।
अपने उद्बोधन में थानाधिकारी ने सभी से नियमों का पालन करने व बच्चो को आगे बढ़ने की सीख दी ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ओमप्रकाश मूंधरा ने गांव में स्टेडियम बनवाने व अलग अलग सभी प्रकार की गतिविधियां करवाने का भरोसा दिया ।और आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी प्रियंका चारण को दी ।
अध्यक्ष ने कहा की नगर पालिका परिवार गांव के विकास के लिए तन,मन और धन से समर्पित रहेगा ।
कार्यक्रम की समन्वयक नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण ने बताया की इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभी विद्यालयों को शामिल कर इसको भव्य रूप दिया गया तथा कहा आगामी कार्यक्रमों को भी इसी प्रकार विस्तृत रूप से नगर पालिका द्वारा मनाया जायेगा ।
स्वयं सेवक के रूप में ncc के बालको, बालिका हॉकी टीम की बालिकाओं व प्रतिभा चारण और खुशबू चारण ने अपना विशेष सहयोग दिया ।
अपने धन्यवाद उद्बोधन में समन्वयक नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधरा, नगर पालिका प्रशासन , सभी विद्यालयों व बच्चो का विशेष रूप से आभार प्रकट किया और उम्मीद जताई की आगे इससे भी भव्य आयोजन गांव में होंगे और गांव की प्रतिभाओं को आगे निखरने का मौका मिलेगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!