Bikaner Live

बीकानेर: कोडमदेसर दर्शन कर लौटते वक्त हादसा, नहर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत

बीकानेर,13 अगस्त। कोडमदेसर तालाब क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बीकानेर शहर के निवासी थे और मंगलवार रात को भैरुजी के दर्शन कर लौटते समय नहर किनारे रुके थे।

गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी के अनुसार, तीनों ने अपने जूते और मोबाइल बाहर रखकर नहर में नहाना शुरू किया, लेकिन पानी की तेज़ धारा में फंसकर डूब गए। राहगीरों ने गाड़ी और सामान देखकर हादसे की आशंका जताई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों युवक नहर में नहाने के दौरान पानी की तेज़ धारा में बह गए। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों ही डूब गए।

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दो शव तुरंत निकाल लिए गए, जबकि तीसरे युवक का शव रात करीब 1 बजे तैराकों की मदद से मिला। तीनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखकर पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है।

मृतकों की पहचान —

  • राम (17) पुत्र गणेश व्यास, निवासी जवाहर नगर, बीकानेर
  • करण (17) पुत्र आसुराम राव भाट, निवासी भाटों का बास, बीकानेर
  • लकी राव(18) पुत्र सुंदर राव, निवासी भाटों का बास, बीकानेर
Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!