🚍 यात्रीभार, आय और महिला यात्रियों में टूटा अब तक का सभी रिकॉर्ड 🚍
💖 इस बार का रक्षाबंधन राजस्थान रोडवेज के लिए ऐतिहासिक रहा — तीनों मोर्चों पर बनी नई उपलब्धियां:
*✅ 94% यात्रीभार में वृद्धि 📈*
*✅ 14 लाख+ महिलाओं ने सफर किया 👩🦰🚌*
*✅ 30.1 करोड़ रुपये का कुल राजस्व 💰*
💝 पहली बार सरकार ने महिलाओं को 2 दिन की मुफ्त यात्रा की सौगात दी (📅 9 और 10 अगस्त), जो पहले सिर्फ 1 दिन के लिए होती थी.
👩👧 महिलाएं इस योजना से बेहद खुश दिखीं और मुख्यमंत्री का आभार जताया — कई ने कहा कि मायके जाने-आने में बड़ी राहत मिली।
📊 रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े:
*2 दिन में 14 लाख+ महिलाओं का सफर* ‼️
*3 दिनों (9-11 अगस्त) में औसत दैनिक आय ₹10 करोड़* ⚠️
*कुल राजस्व ₹30.1 करोड़ 💵*
🚌 नई बसों की खरीद से फायदा:
*हाल ही में खरीदी गई नई बसों की वजह से इस बार एक्स्ट्रा स्पेशल बसें चलाने में कोई दिक्कत नहीं आई, जिससे हर रूट पर पर्याप्त सेवाएं दी जा सकीं ✅।*
📍 जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा से लेकर ग्रामीण रूटों तक बसों में रही भारी भीड़, लेकिन 🚌 रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें चलाईं और सेवा में कमी नहीं आने दी.
👮♂️ राजस्थान पुलिस सतर्क: पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश, बस अड्डों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम।
💬 रोडवेज अधिकारियों का कहना —
“समय पर योजना, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और यात्री सुविधा पर फोकस से हम वित्तीय और सेवा दोनों लक्ष्यों को हासिल कर रहे हैं।” ✅













