Bikaner Live

*राजकीय पीबीएम चिकित्सालय के श्वसन रोग विभाग में पत्थर की बेंचें की गई भेंट*

बीकानेर। समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित और सोहन सिंह राजपुरोहित ने अपनी माताजी स्व. मोहिनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में और भामाशाह लोकतंत्र सेनानी मूलचंद सोलंकी एवं दिलीप गैस एजेंसी के दिलीप सिंह गहलोत ने स्व. भंवर सिंह गहलोत की स्मृति में बुधवार को पीबीएम चिकित्सालय के श्वसन रोग विभाग आईसीयू वार्ड में संयुक्त रूप से कुल पांच पत्थर की बेंचें सेवार्थ भेंट की।

समिति सदस्य विजय सिंह पड़िहार ने बताया कि संस्था द्वारा पीबीएम चिकित्सालय के नेत्र विभाग में गत एक वर्ष से भी अधिक समय से मोतियाबिंद रोगियों हेतु कुल 16200 काले चश्मे निशुल्क भेंट किए जा चुके हैं और सेवा के कार्य को जारी रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. गुंजन सोनी और श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. माणक गुजरानी की उपस्थिति में जनहितार्थ पत्थर की बेंचें भेंट की गई हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, ज्ञानप्रकाश यादव, गणपत राजपुरोहित, संदीप राजपुरोहित, रूद्र यादव, नारायणी देवी और प्रीति राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

श्वसन रोग विभाग के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने इस पुनीत कार्य के लिए समिति का आभार ज्ञापित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!