Bikaner Live

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव बनाया गया



सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,बीकानेर में प्रवेश उत्सव बनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य के के सुधार एवं सभी विभाग अध्यक्षों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रजवलन कर किया। प्राचार्य के के के सुथार ने आरंभिक उद्बोधन में विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक क्षेत्र में अध्ययन कार्य के साथ खेलकूद नवाचार तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इलेक्ट्रॉनिक विभाग के विभागाध्यक्ष बाबूलाल ने विद्यार्थियों से बिना रुके परिश्रम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के प्रभारी डॉ आलोक व्यास ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय उपस्थित होने एवं सैद्धांतिक के साथ प्रायोगिक अध्ययन को बराबर महत्व देने को कहा कार्यक्रम में मधुसूदन गौर, इंदु बाला शर्मा, इम्तियाज काज़ी एवं सुमित राज भाटी ने भी अपने विचार रखें। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को नवाचार, NCC, NSS, छात्रवृत्ति इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एस एल राठी, डॉ यश बंसी माथुर, डॉ विक्रम ताखर, फ्रॉग नजम उस्ता, महिपाल सिंह, शिवदयाल राठौर, आनंद कृष्णा शर्मा इत्यादि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन हितेश सैनी ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!