राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर एवं फलोदी (कैंप बीकानेर) में प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष पार्श्व प्रवेश सत्र 2025-26 में रिक्त स्थानों पर ऑनलाइन आवेदन पोर्टल www.dap2025.in पर प्रारंभ हो गए है जिसके लिए अभ्यार्थी प्रथम वर्ष के लिए 10वी उत्तीर्ण और द्वितीय वर्ष के लिए 12वी विज्ञान गणित विषय अथवा आई.टी.आई. / डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदन कर सकता है | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 20 अगस्त 2025 तक है । दिनांक 21 अगस्त २०25 को अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर मूल दस्तावेज और निर्धारित फीस जमा करवाकर प्रवेश ले सकता है । प्राचार्य श्री के के सुथार ने बताया कि प्रवेश एवं फॉर्म भरने सम्बन्धी सहयोग महाविद्यालय हेल्प डेस्क से प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक प्राप्त किया जा सकता













