Bikaner Live

अग्रवाल समाज चेतना समिति कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक समारोह
soni

बीकानेर दिनांक: 14 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार को समय: सांय 6:00 बजे अग्रवाल समाज चेतना समिति कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक समारोह
अपने द्विवर्षीय सत्र 2025_ 27हेतु आयोजित किया जाएगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्रीमान विमर्श आनंद जी महाराज, अधिष्ठाता, शिवबाड़ी मठ, बीकानेर। पावन सानिध्य दाता श्री रामेश्वर आनंद जी महाराज सागर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिंदा शहीद आदरणीय श्री एमएस बिट्टा, अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय आंतकवाद रोधी संगठन ,दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान विवेक गोयल मुख्य अभियंता आईजीएनपी बीकानेर रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह में देशभक्ति के अनेक गीत व नाट्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी, अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार देवड़ा, मंत्री श्री मनीष चौधरी कोषाध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल एवं समस्त मुख्य कार्यकारिणी, महिला इकाई, महिला कार्यकारिणी आदि नई टीम को कर्तव्य एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
स्थान: अग्रवाल भवन ,शिव बाड़ी रोड, जेएनवी, बीकानेर ।
उपरोक्त कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!