Bikaner Live

थामें हम अणुव्रत की डोर ,तब होगा भारत विश्व गुरु, बनेगा सिरमौर
soni

नोखा 14 अगस्त । “थामें हम अणुव्रत की डोर ,तब होगा भारत विश्व गुरु, बनेगा सिरमौर।”ये शब्द सुर बनकर गूंजे ,आज अणुव्रत काव्यधारा में ।स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर अणुव्रत समिति नोखा द्वारा अणुव्रत काव्य धारा का आयोजन चाचा नेहरू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया । साध्वी कुसुम प्रभा एवं प्रभात प्रभा ने आचार्य तुलसी के अणुव्रत सिद्धांत को सरल शब्दों में बताते हुए छोटे-छोटे संयम एवं व्रत को लक्ष्य लेकर शुरुआत करने का आह्वान किया। मानवीय एकता धार्मिक सहिष्णुता ,व्यवहार में व्यक्तित्व का एवं सामाजिक रूढ़ियों से दूर रहने की बात करते हुए लघु कथा के माध्यम से विश्व शांति एवं व्यक्तित्व निर्माण पर प्रकाश डाला।कवियत्री एवं लेखिका मनीषा भारद्वाज ‘ नीरव ‘ ने भ्रूण हत्या हिंसा को रोकने की प्रेरणा देने वाली कविता ‘ मौन चीख ‘ प्रस्तुत की। “तोड़ दो दीवार नफरत की,जला दो घृणा की चिंगारी ‘। कविता सराहनीय रहीं । इसके अलावा ‘ जहर की दीवार ,’ मृत्यु भोज ‘ आदि कविताएं भी प्रस्तुत की । वरिष्ठ कवि इंद्रचंद वैद ‘ कविराज ‘ ने देशभक्ति और अणुव्रत से जुड़ी कविता सुना कर अहिंसा अणुव्रत एवं मानवता को सरस तरीके से प्रस्तुत किया। कवियत्री उर्मिला तापड़िया ने ‘ संयममय हो जीवन अपना ‘ गीतमय कविता प्रस्तुत की।मातृशक्ति को समर्पित करते हुए बेटियों के लिए लयबद्ध कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अहिंसा से जोड़ते हुए देशभक्ति कविता ‘ जिन्हें समझा था अपना, वो बेगाने निकले,’ सिंदूर ऑपरेशन की प्रस्तुति दी। सूर्य प्रकाश ‘ अज्ञात अज्ञानी’ की कविता ‘ मेरे दिल में अणुव्रत का ही जुनून रहे, सारे संसार में शांति और सुकून रहे। ‘ प्रस्तुति सराहनीय रही। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों का स्वागत किया ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रचंद मोदी, प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष हंसराज भूरा आदि ने विचार व्यक्त किये। सुरेश अभिषेक एवं मित्र मंडली ने अणुव्रत गीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। मंत्री गजेंद्र पारख ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए आचार्य तुलसी की प्रेरणा को दूरदर्शी बताया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया। काव्य धारा 2025 में अनिल कुमार जैन ,राजेंद्र सिंह राठौड़ राजेश अग्रवाल सुनीता खीचड़,अश्वनी मोदी, कैलाश गोयल हरिकृष्ण शर्मा ,लिखमाराम मेघवाल आदि की भागीदारी सक्रिय रही।

नोखा/ धर्म नगरी नोखा में 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का धार्मिक पर्व बड़े उत्साह में धूमधाम और विश्वास के साथ मनाया जाएगा l
समाज सीवी कन्यालाल करवा ने बताया कि नोखा में वेयरहाउस के पास लखोटिया प्याऊ वाली गली में स्थित छगनलाल श्याम सुंदर मोहता के आवास शांति विला में विगत वर्षों के भांति यह आयोजन सायं 7:15 बजे होगा जिसमें शनि शिंगणापुर शनि देव की यात्रा,त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन ,ऑपरेशन सिंदूर ,कालिया नाग दर्शन ,राधे कृष्ण दर्शन छप्पन भोग और माखन मटकी आकर्षण केंद्र रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!