Bikaner Live

*भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण व स्वतंत्रता दिवस मनाया*

भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मण्डल कार्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शहर जिलाध्यक्षा सुमन छाजेड़ और भाजपा पूर्व जिला महामंत्री मोहन सुराणा,जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत जसकरण मारु , मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु टाक, सी. ए.अंकुश चोपड़ा,मूलचंद दैया,राजश्री कच्छावा व स्वाति छाजेड़,मंत्री ‎जगदीश सोनी, सदस्य सरिता आंचलिया व पुष्प राजपुरोहित हरिकांत शर्मा, गौरीशंकर नाई, मुकुल गहलोत अन्य मण्डल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्षा ने राष्ट्रीय प्रेम और स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए युवाओं से देशहित में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग न केवल आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि यह हमारे गौरवशाली सांस्कृतिक मूल्यों को भी संबल प्रदान करता है।
भाजपा पूर्व महामंत्री मोहन सुराणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने सभी से राष्ट्र की उन्नति व समृद्धि के लिए योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!