Bikaner Live

*”मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों संग गूंजा आज़ादी का गीत — We Are Foundation की संवेदनशील पहल”*

बीकानेर, 15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर We Are Foundation ने दिव्यांग सेवा संस्थान के साथ मिलकर मूक एवं बधिर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस उमंग एवं हर्ष के साथ मनाया।

राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने इशारों की भाषा में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करना था, बल्कि समाज में दिव्यांगजनों के सम्मान और समानता का संदेश भी देना था।We Are Foundation की फाउंडर अर्चना सक्सेना ने कहा, “दिव्यांग बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि बराबरी का अवसर और सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है।” ये बच्चे हमारे कल का भविष्य हैं lदिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक जेठा राम जी ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को पंख देते हैं और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि समाज उनके साथ खड़ा है।”को-डायरेक्टर अल्का पारीक ने कहा, “बच्चों की मुस्कान और उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें गर्व है कि हम उनकी प्रतिभा को मंच पर साक्षात देख सकें।”
कार्यक्रम में एक विशेष क्षण तब आया, जब We Are Foundation की संस्थापक अर्चना सक्सेना और अल्का पारीक ने एक बच्चे की शिक्षा गोद लेने की घोषणा की। इस संवेदनशील पहल ने वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू लिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस कदम को सराहा।

अंत में We Are Foundation के सदस्य बच्चों के साथ घुल-मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाते रहे। यह आयोजन न सिर्फ देशभक्ति का उत्सव था, बल्कि संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बन गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!