
लघु उद्योग भारती बीकानेर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में गोद लिए गए पार्क में रखे ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र वन्दे मातरम् और देश भक्ति के संगीत से गूंज उठा |

स्वाधीनता दिवस एवं वृक्षारोपण के इस शुभ अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री बालकिशन जी परिहार, सीजीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर श्री भूपेंद्र जी छिपा, रिको क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रसाद जी शर्मा, पॉल्यूशन बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रामकुमार जी मीणा, बीकेईएसएल के प्रबंधक तपन सामंता जी अपने सहयोगियों सहित सीनियर डीजीएम लॉ श्री रूपचंद जी सोनगरा, सहायक प्रबंधक श्री मोहित जी, श्रीगोस्वामी जी, ए ई न डिवीजन V असत जी, ए ई न डिवीजन G श्री बिश्नोई जी, एवं करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री महेश जी कोठारी , लघु उद्योग भारती संरक्षक श्री सुभाष जी मित्तल, श्री उमा शंकर जी माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता निभाई। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात पार्क में पौधे लगाए गए। बीकानेर मुख्य इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश जी गोयल एवं सचिव श्री राकेश जी जाजू ने सभी का स्वागत किया। करणी नगर इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद जी धानुका एवं उनके सहयोगी, खारा इकाई के अध्यक्ष श्री रमेश जी अग्रवाल एवं उनके सहयोगी, बीकानेर महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती राखी चौरड़िया अपने सहयोगियों तथा बीकानेर मुख्य इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष श्री हर्ष जी कंसल एवं निवर्तमान सचिव श्री प्रकाश जी नवहाल, बीकानेर स्वर्णकार इकाई से श्री अनिल जी सोनी, शोभासर इकाई के अध्यक्ष श्री दामोदर जी माहेश्वरी एवं श्री प्रेम जी एवं श्री कुलदीप जी शेखावत सभी ने स्वाधीनता दिवस समारोह एवं वृक्षारोपण में अपन योगदान देकर कार्यक्रम की शोभा बढाई तथा अतिथियों ने पार्क गोद लेने के लघु उद्योग भारती, बीकानेर के प्रयासों की बहुत सराहना की और उनके विभाग से आने वाली किसी भी समस्या के निवारण के लिए सदैव सहयोग करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विशेष रूप से करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद जी धानुका एवं श्री मनोज जी तलवाडीया के अथक प्रयास और मेहनत से ही ऐसा शानदार कार्यक्रम सम्भव हो पाया। नरेश जी अग्रवाल, राकेश जी शर्मा और उनकी टीम ने भी पूरा तन मन धन से सहयोग किया।













