Bikaner Live

साध्वी मंजू प्रभा जी एवं शासन से साध्वी कुंथु श्री जी के पावन सानिध्य में भारत का 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया

साध्वी मंजू प्रभा जी एवं शासन से साध्वी कुंथु श्री जी के पावन सानिध्य में भारत का 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया

बीकानेर। बीकानेर तेरापंथ भवन में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी एवं शासन श्री साध्वी कुंथु श्री जी के पावन सानिध्य में भारत का 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया l साध्वी श्री कुंथु श्री जी ने फरमाया 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को स्वतंत्रता मिली थी आज का दिन भारतवासियों के लिए हर्ष एवं उल्लास का त्यौहार है यह राष्ट्रीय पर्व हिंदुस्तान में सर्वत्र मनाया जा रहा है स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है भारतवर्ष ने आज आजादी की सांस ली थी, स्वतंत्रता की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्र बने इसमें अनेकों वीर पुरुष शहीद हुए, कुर्बानियां दी, बलिदान किया तब हमें आजादी मिले आजादी की सुरक्षा करना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है हमारे कण कण में राष्ट्रीयता होगी, सद्भावना होगी, भारतीयता होगी, तो कोई भी व्यक्ति हिंसा तोड़फोड़ भ्रष्टाचार नहीं करेगा देश की संपत्ति का विनाश नहीं करेंगे राष्ट्र के चरित्र को उन्नत करने के लिए सदाचार नैतिकता प्रमाणिकता ईमानदारी को अपनी गांधी जी के विचारों की क्रियान्विति करें। तभी देश की सच्ची खिदमत होगी l
साध्वी वृंद ने स्वतंत्रता दिवस मनाएं हम इस गीत को सामूहिक स्वर दिया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!