Bikaner Live

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर, राजू नागाणा एंड पार्टी ने भजनों से बांधा समा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर, राजू नागाणा एंड पार्टी ने भजनों से बांधा समा

नाल। कस्बे एवं आसपास के गांवों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। नाल स्थित ठाकुरजी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजाया गया, जहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर के पुजारी सोहन दास ने विशेष पूजा-अर्चना कर धर्ममय वातावरण बनाया। इस अवसर पर जागरण भजन कलाकार राजू नागाणा एंड पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
मंदिर की व्यवस्थाओं में रतन दास, चंद्रराज बैद, गोविंद वैष्णव, दिनेश रामावत, राजेश रामावत, बंसी दास आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
अर्द्धरात्रि में जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा हुई, मंदिर परिसर थाली-घंटियों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। प्रसाद स्वरूप पंजीरी व फल वितरित किए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भी

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!