Bikaner Live

गेमना पीर बाबा सालाना उर्स में उमड़े जायरीन, चादरें , फूल मालाएं चढ़ाकर मांगी खुशहाली की दुआए
soni

बीकानेर। रिपोर्टर शाकिर हुसैन चौपदार ने बताया कि बीकानेर शहर के नजदीक करमीसर गांव के समीप चावड़ा बस्ती में रविवार को हजरत गेमना पीर बाबा के सालाना उर्स के अवसर पर मजार स्थल के आसपास जायरिनों का मेला भरा गया। इस अवसर पर बीकानेर शहर , कोलायत के गांवों से बड़ी संख्या में जायरीन पैदल फोर व्हीलर , दुपहिया वाहनों से गेबना पीर की मजार पर पहुंचकर जियारत की। इस दौरान जायरीनों ने बीकानेर की खुशहाली दुआ की।
शाकिर ने बताया कि जायरीनों जायरत के दौरान मन्नतों व खुशहाल रखने का धागा बांधा। इस दौरान दरगाह में दिन भर अक़ीदत के साथ चादरे-फूल मालाएं और शीरनी चढ़ाने का दौर चल था रहा। मेला स्थल पर खाने पीने की अस्थाई दुकानों पर लोगों का जमावड़ा रहा। बच्चों , महिलाओं ने ने जमकर झूलों का लुत्फ उठाया। इस दौरान जिला प्रशासन ने यातायात की माकूल व्यवस्था कर रखी थी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!