Bikaner Live

वीर हनुमान मंदिर शास्त्री नगर में नंदोत्सव का आयोजन।
soni

जन्माष्टमी के बाद श्री कृष्ण गोकुल यशोदा और नन्द बाबा के यहां पहुंचे. गोकुल वासियों ने कई महीनों तक उत्सव मनाया। उसी भाव को जीवंत करते हुए शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर के प्रांगण में सभी शास्त्री नगर और डुप्लेक्स कॉलोनी के बच्चों,बुजुर्ग,और महिलाओं ने नंदोत्सव का आनंद लिया। पूर्व पार्षद और मंदिर समिती सचिव श्रीमती छाया गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष यह उत्सव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम के बाद मंदिर पुजारी आशाराम ओझा के सान्निध्य में महाआरती का आयोजन हुआ। महिल सत्संग मंडल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!