
दिनांक 18.08.2025 को परम श्रद्धेय युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी ने अहमदाबाद में महती कृपा करके मुमुक्षु साधना के लिए प्रवेश करने पर प्रियंका भन्साली को मंगल पाठ सुनाया और उत्तरोत्तर आध्यात्मिक विकास का आशीर्वाद प्रदान किया।
ज्ञात रहे मुमुक्षु साधनारत प्रियंका गंगाशहर निवासी श्री माणकचन्द जी भन्साली की सुपौत्री एवं प्रदीप राजू भन्साली की पुत्री और श्रीडूंगरगढ़ निवासी स्व श्री कन्हैयालाल जी लुणीया की दोयती और श्री हनुमान मल जी लुणीया की भाणजी को उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी की पावन प्रेरणा से साध्वी श्री जिन बाला जी ने गंगाशहर भीनासर प्रवास के अल्प काल में वैराग्य का सिंचन किया।
कुछ ही दिन पहले प्रियंका ने उत्कृष्ट भावों से अठाई तप की साधना की थी।
निवेदक
मोहनलाल भन्साली
गंगाशहर 7734968551












