Bikaner Live

पर्यावरण जागरूकता जन्मदिन पर खुशियां चार गुना पर्यावरण संरक्षण से जोड़ देने से …माधव महिला एवं बाल विकास समिति की टीम

जन्मदिन एक बहुत ही खुशी का मौका होता है पर यह खुशी चार गुना हो जाती है अगर हम अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ देते है। इसी प्रकार जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का कार्य माधव महिला एवं बाल विकास समिति की टीम द्वारा एक मुहिम के रूप में किया जा रहा है। जिसमे पिछले पांच वर्षों से लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने बताया कि आज संस्था के महिला शहर अध्यक्ष राजकुमारी व्यास के जन्मदिन के अवसर पर करमीसर स्थित गोल्डन गेट एकेडमी में बच्चो के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने बताया कि हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढि़यों को एक स्वच्छ वातावरण दे सकें। संस्था की स्थापना के साथ एक मुहिम शुरू की थी जिसे अभी संस्था के सदस्यों के द्वारा बहुत ही सुचारू ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है जिसे देखकर बेहद ही खुशी होती है।
संस्था की महिला अध्यक्ष राजकुमारी ने बताया कि आज मेरे जन्मदिन के मौके पर बच्चो के साथ जन्मदिन मनाना मेरे जन्मदिन को बहुत खास बना दिया है।व्यास ने बच्चो को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम में शाला की प्रधानाध्यापिका कंचन वर्मा,सौरभ स्वामी,ज्योति पुरोहित, राजश्री देवड़ा,अर्पित एनोश मैथ्यूज,राजदीप सोनी,हिमानी,ज्योति दीक्षित, मीनाक्षी श्रीमाली आदि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!