Bikaner Live

करुणा क्लब इकाई- करुणा प्रार्थना के साथ करुणा, जीव दया, पर्यावरण संरक्षण हेतु नवीन कार्यकरिणी ने ली शपथ

19 अगस्त 2025, बीकानेर। करुणा क्लब बीकानेर केंद्र के तत्वाधान में आयोज्य शांति विद्या निकेतन की करुणा क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवम शपथ ग्रहण समारोह विद्यालय परिसर में किया गया।

नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह करुणा क्लब बीकानेर केंद्र के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध एवम करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज के सानिध्य में पूर्ण हुआ। शाला के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने करुणा प्रार्थना करवाकर कार्यक्रम का आगाज किया। शाला प्रधान हनुमान छींपा ने बताया कि संपूर्ण वर्ष करुणा क्लब की नवीन कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न सेवाओं संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें पर्यावरण संरक्षण, करुणा, जीव दया, गोशाला भ्रमण आदि विभिन्न माध्यमों द्वारा किया जाएगा। नवीन कार्यकारिणी में मानवी सोलंकी अध्यक्ष, खुशबू गोदारा उपाध्यक्ष, प्रद्युमन दैय्या सचिव, संध्या सह सचिव, साक्षी गोदारा कोषाध्यक्ष, शैली सोलंकी संगठन सचिव, सुमित सुथार मीडिया प्रभारी, सांस्कृतिक सचिव दीपिका, प्रचार सचिव सारा सुलेमानी, खेल सचिव मनीष गोदारा एवम अन्य सदस्यगणों में राजपाल, चंद्रप्रकाश सियाग, साक्षी बडगुजर, नंदनी सारण आदि को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर करुणा क्लब सचिव राजेश रंगा ने करुणा की विभिन्न गतिविधियों को प्रेषित किया। साथ ही करुणा क्लब के उपाध्यक्ष गिरिराज खेरीवाल ने नवीन कार्यकारिणी गठन करने पर बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने किया।

संवाद प्रेषक
सौरभ बजाज

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!