
नोखा । सवित् सोमगिरी महाराज के आर्शीवाद से अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज के सानिध्य में 29 वी गीता ज्ञान लिखित परिक्षा नोखा में 19 सितम्बर को प्रात:11बजे से 12 बजे तक नोखा, रोडा व जसरासर के विद्यालयो व महाविद्यालयो में आयोजित होगी। स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज कि आज्ञा अनुसार गीता ज्ञान परिक्षा के इस महायज्ञ के लिये संदभि॔त निर्धारित ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता क्रमांक २० गीता पुस्तक की सहायता से विद्यार्थी अपने प्रश्न – पत्र को हल करेंगे। परिक्षा देते समय ये गीता-पुस्तक सभी विद्यार्थीयों के पास होनी आवश्यक है।
इस महायज्ञ हेतु प्रति विद्यार्थी 5 पाँच रुपये शुल्क रखा गया है।
मानव प्रबोधन प्रन्यास, बीकानेर के नोखा शाखा प्रभारी पवन चाण्डक ने बताया कि गीता ज्ञान लिखित परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने हेतु महाराज श्री के सान्निधय में विभिन्न कार्यकर्ताओं व साधकगणो का सहयोग भी प्राप्त होगा व परिक्षा के सम्बिधित आवश्यक सभी साम्रगी स्कुलो मे नोखा साधकगणो द्वारा उपलब्ध करवा दी जायेगी।
परीक्षा पाठ्यक्रम का कक्षा वार वर्गीकरण:- शिशु वर्ग कक्षा 4-5 विद्यार्थी हेतु गीता के 1से 3 अध्याय, कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6-7-8 विद्यार्थी हेतु गीता के 1से 9 अध्याय, वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 व महाविधालय विद्यार्थी हेतु गीता के 1 से 18 अध्याय रहेगा। नोखा शाखा प्रभारी पवन चाण्डक ने गीता प्रतियोगिता के इस महायज्ञ को भव्य आयोजन बनाने के लिये इंदर चंद मोदी, महावीर प्रसाद साध, गोवर्धन सोनी- बीकानेर,धर्मेंद्र गहलोत, रामदयाल गहलोत, अनुज महेश्वरी, यश चांडक, कवरी लाल झंवर, ललित चांडक, मनोज साध, बबलू , लक्ष्मण पंचारिया, प्रिया राठी,कंचन सेवक, मैनादेवी जोशी, पिंकी जोशी, संजय झंवर, बजरंग पंचारिया, राजकुमार पारीक, इंन्दर चन्द तिवारी- जसरासर आदि कार्यकर्ता को जिम्मेदारिया सौपी । सभी स्कूलो के प्रधानाचार्य व अध्यापको से भी सहयोग करने की विनती की गई ।












