Bikaner Live

नोखा पूर्व प्रधान व उप जिला प्रमुख, बीकानेर स्वर्गीय जेठाराम डूडी की 31वीं पुण्यतिथि पर सर्व धर्मसभा, हवन, गीता सामूहिक पाठ, श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि

स्वर्गीय जेठाराम डूडी की 31वीं पुण्यतिथि

बीकानेर, 19 अगस्त। नोखा के पूर्व प्रधान, उप जिला प्रमुख स्वर्गीय जेठाराम डूडी की 31 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को गजनेर रोड पर स्थित जाट धर्मशाला परिसर में स्थित स्वर्गीय डूडी की प्रतिमा स्थल हवन, सर्वधर्म सभा, गीता के सामूहिक पाठ, श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि तथा उनके सामाजिक, राजनीतिक जीवन आदर्शों की चर्चा के साथ मनाई गई। सर्वधर्म सभा में पूर्व सांसद व नोखा विधायक रामेश्वर डूडी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।
आयोजन से जुड़े भगवानाराम डूडी ने बताया कि बीकानेर के साथ श्री वीर तेजाजी जाट विश्राम गृह नोखा, शिव धर्मशाला लूणकरनसर, जाट धर्मशाला खाजूवाला, गणेश रिसोर्ट कोलायत व वीर तेजाजी धर्मशाला श्रीडूंगरगढ़ में अनेक जन प्रतिनिधियों, किसानों, ग्रामीणों व श्रमिकों ने स्वर्गीय जेठाराम जी के आदर्शों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय जेठाराम डूडी की पुण्य तिथि पर एस.डी.कॉन्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास के वृद्ध आश्रम के घर परिवार से बेघर प्रभुजनों की, गौ माताकी सेवा की गई।


किसान सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट की ओर से बीकानेर की जाट धर्मशाला में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में देवीकुंड सागर, दाताश्री पंडित रामेश्वरानंद पुरोहित ने कहा कि स्वर्गीय जेठारामजी ने परोपकार के कार्य किए इसलिए उनकी याद आम लोगों के दिलों में बसी है। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी के शीध्र स्वास्थ्य की कामना की। शहर काजी शाह नवाज हुसैन, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने कहा कि स्वर्गीय जेठाराम डूडी ने हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे के लिए कार्य किया। सरदार बलविन्द्र सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्य कौशल, उतम व्यवहार के कारण राजनीति व व्यापार जगत में प्रतिष्ठा बनाई। संत रामपालजी व नवलारामजी के नेतृत्व में गीता का पाठ किया । दोनों महात्माओं ने कहा कि जेठारामजी व उनकी पत्नी स्वर्गीय आशीदेवी दोनों धार्मिक, दया प्रवृति की हस्तियां थीं। रोमन कैथोलिक चर्च के फादर तथा बी.बी.एस. स्कूल के प्राचार्य फादर संदीप व एस.डी.कॉन्वेंट की सिस्टर तालिसा ने बाईबल के संदेश के माध्यम से कहा कि परमेश्वर परोपकार करने वालों की हमेशा मदद करता है। सर्वधर्म सभा में दिवंगत जेठाराम डूडी व आशीदेवी डूडी के आत्मिक शांति तथा उनके परिवार में उतम स्वास्थ्य, उन्नति व शांति की प्रार्थना की। 
श्रद्धांजलि सभा में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने पूर्वजों के पद चिन्हों पर चलते हुए किसान, मजदूर, शोषित तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान, सामाजिक समरसता तथा एकता के लिए कार्य करेंगी। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि स्वर्गीय जेठाराम डूडी व उनका परिवार हमेशा राजनीति क्षेत्र के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सेवा कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहा है। हमें स्वर्गीय जेठारामजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर सर्वहित के लिए कार्य करना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सिंह सांखला ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी के व्यक्तित्व व कार्यों, अतिथियों का परिचय देते हुए श्रद्धांजलि दी।

इन जन प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि-
आयोजन से जुड़े अतुल डूडी ने बताया कि जिला प्रमुख मोडाराम, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, डॉ.राजेन्द्र मूंड, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, सेवानिवृत आई.पी.एस. मदन गोपाल मेघवाल, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राम निवास गोदारा, देहात कांग्रेस जिला सचिव डॉ.प्रीति मेघवाल, कांग्रेसी नेता नित्यानंद पारीक, प्रहलाद सिंह मार्शल, अम्बाराम इणखिया, नारायण कस्वां, देशनोक के जगदीश शर्मा, प्रेम प्रकाश सारण, गुमानाराम जाखड, अजय सिंह डूडी, कोलायत के हरीराम सियाग, सलीम सोढ़ा, गणेश दान बीठू, शांति लाल सेठिया, करणी सिंह राजपुरोहित, सत्तू खां, राम निवास तर्ड, कानाराम कूकणा, मांगी लाल सुथार,देवी सिंह हाडला, गिरधारी लाल प्रजापत, जाट छावास अध्यक्ष चेतराम थालोड़, भीखाराम संगवा, सुमित कोचर, आनंद सिंह सोढ़ा, सांवर लाल बिश्नोई, राजपाल कुलहरी, पूर्व उप प्रधान भंवर लाल गोदारा, मेघराज सुथार, उदयरामसर के हेमंत सिंह, विश्वास सांवा, पृथ्वीसिंह पिथरासर, देशनोक शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, श्रीकृष्ण गोदारा, बीरबल मूंड, जगदीश बिश्नोई, राम लक्ष्मण गोदारा, राम नारायण ज्याणी, भरत ठोलिया, मनोज चौधरी, पन्नालाल नायक, धनसुख , सीतराम डूडी, प्रभु राम डूडी, रमजान रंगरेज, श्याम सिंह भाटी, मुनीराम मूंड ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी को दीन दुखियों की सेवा करने वाले व्यक्तित्व का धनी बताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!