
भगवान महावीर ने मोक्ष के चार मार्ग ज्ञान दर्शन चारित्र तप बताया जीवन में कर्म से अधिक धर्म का पलड़ा भारी रहे व्यक्ति तप के साथ जप साधना करें पूर्व संचित पुण्याई से लंबी तपस्याएं होती है निर्मल जी भूरा सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में बखूबी कार्य करते हैं प्रतिवर्ष तपस्या करना विशेष बात है यह उदगार शासन गौरव साध्वी राजीमती ने निर्मल जी के 19 दिन तपस्या अभिनंदन पर कहे तेरापंथ महिला मंडल भूरा परिवार की महिलाएं त्पाभिनंदन गीत “तप की आई बहार ” से हॉल गुंजायमान कर दिया।
पुत्र अभिषेक ने तप की पावनता निर्मलता पर प्रकाश डालते हुए बधाई दी। साध्वियों द्वारा तप सरिता में न्हाये । गीत का संगान किया गया।
अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश व्यास कवि इन्द्रचंद बैद,महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रीति मरोठी, सभा मंत्री मनोज घीया, तेयूप अध्यक्ष निर्मल चौपड़ा, मांगीलाल संचेती ने तप करना आत्मबल व गुरु कृपा बताया अभिनंदन भाव रखें 19 दिन की तपस्या समापन पर स्वयं नगरपालिका उपाअध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा ने तप करना गुरुमहाश्रमण की कृपा एवं साध्वी श्री की प्रेरणा पारिवारिक सहयोग बताया तप से आनंदानुभूति होती है कहा ।
कुशल संचालन करते हुए जय श्री भूरा ने पति पत्नी का तप में साथ होना सौभाग्य बताया
तेरापंथ सभा, महिलामंडल, युवक परिषद द्वारा तपस्वी निर्मल कुमार भूरा का मौमोंटो
अभिनंदन पत्र , साहित्य भेंट कर किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन सुशील भूरा ने किया
इस अवसर पर अनेक गणमान्य महानुभव उपस्थित रहे। गायक पूनम व चांदनी ने मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किया।
इन्दचंद बैद ने बताया श्रीमती अनीता गोलछा के 20 दिन, रजत भूरा के 9 दिन, निर्मल चौपड़ा के तीन दिन तपस्या चालू है कल से पर्यूषण महापर्व आराधना 8 दिन विधिवत तेरापंत भवन में तप जप प्रवचन से चलेगा।
मीडिया प्रभारी
इन्द्रचंद बैद कवि नोखा (राजस्थान)












