Bikaner Live

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारी- दिल्ली के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे का विशेष निमंत्रण

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान को माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी से दिल्ली के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे का विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ हुआ था

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारी विभिन्न डिवीज़नों — जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, माउंट आबू, सीकर, सवाई माधोपुर और उदयपुर — से जुड़े फेडरेशन के पदाधिकारीयो का दल इस यात्रा में सम्मिलित रहा । यह प्रतिनिधिमंडल 19 वह 20 अगस्त 2025 को दिल्ली प्रवास पर रहा ।
दिनांक 19-8- 25 को राष्ट्रपति भवन, मुगल गार्डन, प्रधानमंत्री म्यूजियम एवं अक्षरधाम – सभी फेडरेशन के सभी सदस्यों ने विजिट किया!
दिनांक 20-8-25 को लोकसभा विजिट के साथ लोकसभा में जारी सत्र को भी सभी फेडरेशन सदस्यों ने देखा
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारी लोकसभा में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी ,केंद्रीय पर्यटन मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत जी, सांसद राव राजेंद्र सिंह जी, सांसद पी पी चौधरी जी, राजस्थान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जी के साथ भी बैठक की. बैठक में निम्न मांगे रखी गई है (1) 1000 तक के कमरों की टेरीफ पर जीएसटी से मुक्त रखने का प्रावधान हो
(2), 20 लाख तक जीएसटी में छूट को 40 लाख तक करने का प्रावधान हो
(3)हेरिटेज बिल्डिंग की मान्यता को 1951 से बढ़ाकर 1970 किया जाए
(4) जीएसटी में बदलाव पर होटल को 5% जीएसटी की श्रेणी में रखा जाए
इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, बीकानेर संभाग के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, महासचिव खुशाल पारीक, उदयपुर संभाग के अध्यक्ष राकेश चौधरी, जोधपुर संभाग के अध्यक्ष पवन मेहता, भरतपुर संभाग के अध्यक्ष अनुपम सिंह, माउंट आबू के अध्यक्ष अरविंद, पुष्कर से अनिल शर्मा, मेहुल पुरोहित के अलावा राजस्थान के सभी संभाग के महासचिव एवं पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!