Bikaner Live

बीकानेर और वंदे भारत – संघर्ष से साकार हुआ सपना-सीए सुधीश शर्मा टीम ऑवर फॉर नेशन

बीकानेर का नाम अब देश की सबसे प्रतिष्ठित और अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन से जुड़ने जा रहा है। आने वाला महीना बीकानेरवासियों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा, जब आधुनिक तकनीक और उच्च प्रतिष्ठा वाली यह ट्रेन बीकानेर से दिल्ली के बीच दौड़ना शुरू करेगी। लेकिन यह सफ़र इतना आसान नहीं था, इसके पीछे एक लम्बी कहानी है – संघर्ष, संकल्प और समर्पण की।

साल 2023 में जब माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल जी पुनः सांसद बने, तब बीकानेर की जनता ने उनसे वंदे भारत ट्रेन की माँग की। टीम ऑवर फॉर नेशन के संस्थापक सीए सुधीश शर्मा ने सार्वजनिक रूप से एक वीडियो जारी किया, जिसमें स्पष्ट कहा गया –
“यदि राजस्थान को कोई वंदे भारत मिले, तो वह बीकानेर से ही शुरू होनी चाहिए।”
यह वीडियो आज भी फेसबुक रिकॉर्ड में मौजूद है और उस समय बीकानेर की जनता की आवाज़ बन गया।

श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने इस माँग को दिल से स्वीकार किया। वे हमेशा अपने क्षेत्र के लिए कुछ विशेष करने की सोच रखते हैं और बीकानेर को नई पहचान दिलाने का उनका संकल्प और मज़बूत हुआ।

उसी समय बीकानेर में एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ DRM के रूप में डॉ. आशीष जी का स्थानांतरण हुआ। उनकी मुलाक़ात श्री मेघवाल जी से हुई और यहीं से इस सपने को हक़ीक़त बनाने का काम शुरू हुआ।

काम बहुत कठिन था।
• कई ट्रेनों के समय बदलने पड़े,
• इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए,
• रेलवे बोर्ड की ओर से उठाए गए दर्जनों सवालों के जवाब दिए गए,
• यहाँ तक कि हनुमानगढ़ में एक नई वॉशिंग लाइन का निर्माण भी किया गया।

इस पूरे सफ़र में डॉ. आशीष जी ने दिन-रात मेहनत की, और श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया, यहाँ तक कि रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड तक से समन्वय कराया।

आज यह मेहनत रंग लाई है।
बीकानेर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल रही है – एक ऐसी सुविधा जो बीकानेर की तरक्की, पर्यटन और गौरव को नई दिशा देगी।

हाल ही में डॉ. आशीष जी दिल्ली के नॉर्थ रेलवे मुख्यालय, बड़ला हाउस में शीर्ष पद पर पदस्थापित हुए हैं। उनसे मेरी हाल ही में बात हुई और मैंने पूरे बीकानेर की ओर से उनके समर्पण के लिए आभार प्रकट किया।

“मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, यदि संकल्प मज़बूत हो और नेतृत्व सच्चा हो, तो असंभव भी संभव हो जाता है।”

बीकानेर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अपने सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल जी और समर्पित अधिकारियों जैसे डॉ. आशीष जी का सदैव आभारी रहेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!